देश में आए दिन कई सारी परीक्षा में आए दिन आयोजित होती रहती हैं। इन परीक्षाओं में सामान्य ज्ञान से जुड़े कई सारे प्रश्न पूछे जाते हैं। कई विद्यार्थी इन प्रश्नों के उत्तर नहीं दे पाते हैं । जिसके कारण वह परीक्षा में उत्तरण नहीं हो पाते हैं । दोस्तों आज हम आपके लिए सामान्य ज्ञान से जुड़ी कुछ ऐसी जानकारियाँ लेकर के आए हैं जो कि काफी रोचक भी हैं और महत्वपूर्ण भी हैं। इन प्रश्नों के उत्तर जानने के बाद आप काफी हैरान हो सकते हैं। जब सामान्य ज्ञान की चीजों के बारे में आपको जानकारी होती है तो आपका आत्मविश्वास एक अलग स्तर पर दिखाई देता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही सवालों के जवाब बताने वाले हैं जो कि काफी रहस्य मय और हैरान कर देने वाले हैं।
प्रश्न 1- किस राज्य का पुराना नाम नेफा है?
उत्तर – अरुणाचल प्रदेश का पुराना नाम नेफा है।
प्रश्न 2 – भारत की सबसे बड़ी झील कौन सी है?
उत्तर – भारत का सबसे बड़ी झील चिल्का झील है।
प्रश्न 3 – दुनिया का सबसे बड़ा फूल कौन सा है ?
उत्तर – दुनिया का सबसे बड़ा फूल रेफ़्लेसिया आरनाल्दी है।
प्रश्न 4 – मौर्य काल में नगर के अध्यक्ष को किस नाम से जाना जाता था?
उत्तर – नायक के नाम से।
प्रश्न 5 – वह कौन सा देश है जहाँ पर समोसे खाना बैन है?
उत्तर – सोमालिया नामक देश मे समोसे खाना निषेध है। वहां के निवासियों का मानना है कि की समोसे का आकार उनके पवित्र चिन्ह से मिलता है। और पवित्र चिन्ह के सम्मान किया जाता है इसी लिए सोमालिया में समोसे खाने पर प्रतिबंध है।
प्रश्न 6 – व्हाटसएप्प की सेवाएं किस वर्ष में शुरू हुई थीं।
उत्तर – 2009 में शुरू हुई थीं।
प्रश्न 7- यूपीएससी किस वर्ष में स्थापित हुआ था।
उत्तर – यूपीएससी 1 अक्टूबर सन 1926 में स्थापित हुआ था।
प्रश्न 8 – बाइक में डीजल इंजन न लगाने का क्या कारण है?
उत्तर – डीजल इंजन के द्वारा अधिक ऊर्जा का निर्माण होता है। ज्यादा भार सहन कर सकने के लिए डीजल इंजन को भारी बनाया जाता है। और बाइक छोटा वाहन होता है उसके लिए इतना भारी इंजन उपयुक्त नही होता। इसके अतिरिक्त पेट्रोल के अनुपात में डीजल इंजन से प्रदूषण अधिक होता है।
प्रश्न 9 – वह कौन सा देश है जिसे सूर्योदय के देश नाम से भी जाना जाता है?
उत्तर – जापान को “सूर्योदय के देश” नाम से जाना जाता है।
प्रश्न 10 – थरमामीटर में पारे का उपयोग क्यों किया जाता है?
उत्तर – पार दिखवे में चमकदार होने कर कारण आसानी से साफ दिख जाता है। और ठंडे एवं गर्म दोनों तापमान में पारे का प्रसार एवं संकुचन समान होता है। इसके अतिरिक्त यह थरमामीटर के दीवार पर सटता भी नही जिसके कारण आसानी से दिख जाता है।