द कपिल शर्मा शो टीवी जगत का सबसे बड़ा कॉमेडी शो है। दर्शक इसे बड़े ही प्यार से देखना पसंद करते हैं। आपको बता दें द कपिल शर्मा शो का नया सीजन इस समय काफी सुर्खियों में बना हुआ है। लॉकडाउन के बाद से इस शो ने वापसी की है। शो की बात करें तो, शो मैं कपिल शर्मा के साथ साथ कृष्णा अभिषेक, सुदेश लहरी, चंदन प्रभाकर, भारती सिंह, सुमोना चक्रवर्ती, किकू शारदा और जज के तौर पर अर्चना पूरन सिंह नजर आ रहे हैं। हर बार की तरह इस बार भी कपिल शर्मा ने दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान लाई है।
हम लोग आए दिन यह देखते हैं कि कपिल शर्मा जज अर्चना पूरन सिंह का मजाक उड़ाते रहते हैं। उनके ऊपर कई तरह के कमेंट भी करते हैं लेकिन अर्चना पूरन सिंह उसे मजाक में लेती हैं और खूब हंसती हैं। आपको बता दें ऑन स्क्रीन ही नहीं बल्कि ऑफ स्क्रीन भी अर्चना पूरन सिंह की जमकर टांग खिंचाई होती है।
हाल ही में एक वीडियो सामने आया है कि शो के सारे किरदार आपस में हंसी मजाक कर रहे हैं। आपको बता दे यह वीडियो तब का है जब गेस्ट के तौर पर धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा वहां आए थे। इस वीडियो को अर्चना पूरन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है आपको बता दें कि अर्चना सिंह अक्सर बिहाइंड द सीन के वीडियो शेयर करती रहती हैं।
View this post on Instagram
इस वीडियो में यह देखा गया है कि भारती सिंह ने अर्चना पूरन सिंह को चुगली वाली चाची के नाम से मजाक उड़ाया है। इस वीडियो को फैंस द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो पर अभी तक 50 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वही फैंस इस वीडियो पर दिलचस्प कमेंट भी कर रहे हैं कोई अर्चना पूरन सिंह की तारीफ कर रहा है तो कोई उनका मजाक उड़ा रहा है।
इसे भी पढ़ें-:
- सबको हंसाने वाली भारती सिंह ने बयां किया अपना दर्द, कहा- नहीं देखी कभी पिता की शक्ल
- बॉलीवुड: फिक्स हुई कैटरीना और विक्की कौशल की शादी, इस लोकेशन पर लेंगे दोनों सात फ़ेरे
- दुल्हन की प्यारी सी Smile ने जीता लाखों लोगों का दिल, सिंदूर लगने से पहले किया ऐसा; देखें वीडियो
- टूट गई SidNaaz की जोड़ी, सिद्धार्थ के निधन की खबर सुनते ही शूट छोड़कर सेट से निकली शहनाज गिल