साउथ सुपरस्टार रजनीकांत आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है। आज उनकी फैन फॉलोइंग साउथ सिनेमा के साथ-साथ नॉर्थ इंडिया में भी फैली हुई है। शायद ही कोई ऐसा होगा जो सुपरस्टार रजनीकांत को न जानता हो। लोगों इन्हें प्यार से थलाइवा के नाम से भी जानते हैं। साउथ सुपरस्टार रजनीकांत हिंदी फिल्मों में काम करके दर्शकों को अपना मुरीद बना दिया है। इनके साउथ की फिल्में भी हिंदी में खूब दिखाई जाती है। आज हम बात करेंगे रजनीकांत के उन दोस्तों के बारे में जो बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं के लिस्ट में आते हैं।
अमिताभ बच्चन-:
बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के बेस्ट फ्रेंड में से एक है। इन दोनों सितारों ने एक साथ कई हिंदी फिल्मों में काम किया है और साथ ही यह एक दूसरे के बहुत बड़े फैन भी हैं। इन्होंने साथ में खुदा गवाह, हम जैसे बेहतरीन फिल्मों में काम किया है।
धर्मेंद्र-:
बॉलीवुड के हीमैन के नाम से जाने जाने वाले धर्मेंद्र रजनीकांत के बेहद खास दोस्त है। इन दोनों की दोस्ती साथ काम करने से हुई थी। आपको बता दें इन दोनों सितारों ने अंधा कानून, इंसाफ कौन करेगा और फरिश्ते जैसी फिल्मों में काम किया था। बाद में यह एक दूसरे के जिगरी यार बन गए।
शत्रुघन सिन्हा-:
बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और रजनीकांत की दोस्ती काफी गहरी है हालांकि इन्होंने बहुत ही फिल्मों में साथ काम किया है। इसके बावजूद भी एक दूसरे के पक्के यार हैं।
विनोद खन्ना-:
दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना बॉलीवुड के सुपरस्टार थे और साथ ही यह साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के पक्के दोस्त भी थे। यही वजह है कि विनोद खन्ना की मौत के वक्त रजनीकांत बुरी तरीके से टूट गए थे और उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर अपना दुख जाहिर किया था।
नाना पाटेकर-:
फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर और साउथ सुपरस्टार रजनीकांत गहरे दोस्त हैं। दोनों ने साथ फिल्म काला में काम किया है। इस दौरान इनकी दोस्ती हुई थी।
श्रीदेवी-:
दिवंगत फिल्म अभिनेत्री श्रीदेवी की साउथ सुपरस्टार रजनीकांत से बेहद गहरी दोस्ती थी। इन दोनों ने साथ में चालबाज, गैरकानूनी, खुदा गवाह जैसी कई फिल्मों में काम किया था। रजनीकांत के बीमार होने पर श्रीदेवी ने उनकी सलामती के लिए पूरे 1 सप्ताह का व्रत भी रखा था।
इसे भी पढ़ें-:
- सिद्धार्थ के निधन के बाद ऑन स्क्रीन मां की बिगड़ी तबीयत, बताया क्यों नहीं हुई अंतिम संस्कार में शामिल
- गांव के लोग जिसे समझ रहे थे साधारण महिला, वह निकली 2014 बैच की IAS अफसर
- फिल्म जगत की 5 ऐसी जोड़ी जिनके टूटने से सिहर गए लोग, पसीज गए कई पत्थर दिल
- सिंगर जुबिन नौटियाल ने KBC विजेता हिमानी बुंदेला के घर जाकर दी सरप्राइस, ऐसा था हिमानी का रिएक्शन, देखें वीडियो