बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे हैं जो देश के बड़े शाही परिवारों से ताल्लुक रखते हैं अपने संबंध रखते हैं। पुरानी राज प्रथा कब की समाप्त हो चुकी है लेकिन उनकी वंशज अभी भी शाही जिंदगी जीते हैं। आइए डालते हैं लिस्ट पर एक नज़र।
अदिति राव हैदरी-: अदिति बॉलीवुड की एक प्रतिभाशाली अदाकारा हैं। अदिति ने बॉलीवुड की कई बड़ी फ़िल्मों में काम किया है जिसमें अजीब दास्तान, द गर्ल ऑन टेन, भूमि, वज़ीर और पद्मावत जैसी फ़िल्में शामिल हैं। अदिति ने साउथ सिनेमा में भी बहुत काम किया है। जिनमें उनकी फ़िल्म “सरदार का ग्रैंडसन” रिलीज हुई है। अदिति राव हैदरी मुख्य तौर से दक्षिण भारतीय राजघराने से ताल्लुक़ रखती हैं। अदिति तो पहले असम के पूर्व राज्यपाल मोहम्मद अकबर की पोती है,वही उनके नाना रामेश्वरम वानापार्थी के राजा थे। इसे भी पढ़ें – भारत की 10 ऐसी महिलाएं जिनकी खूबसूरती के सामने सारे पैमाने हैं फेल, देखें तस्वीरें
सोहा अली खान-: यह तो सभी जानते हैं कि सोहा अली खान बॉलीवुड के नवाबी स्टार सैफ अली खान की छोटी बहन है। इनके पिता मंसूर अली पटौदी भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेल चुके हैं और इंग्लैंड की टीम से भी खेल चुके हैं। मंसूर अली पटौदी भोपाल के नवाब थे। सोहा अली खान ने अभिनेता कुणाल खेमू से शादी कर ली और एक शाही ज़िंदगी जी रही है। सोहा भी भोपाल के राजघराने से ताल्लुक़ रखती हैं। इसे भी पढ़ें – असल जिंदगी में बेहद फैशनिस्टा और ग्लैमर पसंद है तारक मेहता का उल्टा चश्मा की ये अभिनेत्रियां
सोनल चौहान-: सोनल चौहान को तो आप सभी जानते ही होंगे। मई 2008 में आई फिल्म “जन्नत” से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। और वह पहली फिल्म से ही स्टार बन गई थी। सोनल चौहान उत्तर प्रदेश के शाही राजघरानों से संबंध रखती हैं और उनका परिवार उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में रहता है। इसे भी पढ़ें – आखिर क्यों टीवी की जोधा बाई ने छोड़ा था Zee Tv का यह मशहूर शो, आज इस हालत में है टीवी की जोधा
भाग्यश्री-: भाग्यश्री को कौन नहीं जानता। अपनी पहली फिल्म “मैंने प्यार किया” से डेब्यू करने वाली भाग्यश्री रातों-रात सुपरस्टार बन गई थी।इस फिल्म का गाना “कबूतर जा जा जा” उस समय बहुत मशहूर हुआ था। आपको बता दें कि भाग्यश्री महाराष्ट्र के सांगली के शाही राजघराने से संबंध रखती हैं। श्रीमंत राजा विजय सिंह राव माधवराव पटवर्धन की बेटी है भाग्यश्री। इनका पूरा नाम राजकुमारी भाग्यश्री राजे पटवर्धन है। इन्होंने सालों पहले हिमालय दासानी से शादी करके घर बसा लिया था। इसे भी पढ़ें – दुनिया का सबसे गंदा आदमी जिसने आज तक कभी स्नान नहीं किया, लगता है पानी से डर, गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है नाम
किरण राव-: किरण राव एक प्रसिद्ध लेखिका, फिल्म निर्माता व निर्देशिका है। वह बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान की पत्नी भी है। किरण राव का जन्म भी शाही परिवार में हुआ था। दरअसल किरण का परिवार तेलंगाना के महबूब नगर स्थित वानापार्थी राजघराने से संबंधित है। इसे भी पढ़ें – स्वर्ग से आई अप्सरा से कम नहीं लग रही थी मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय, देखिए तस्वीरें