भारत एक पुरुष प्रधान देश है। गाँवों में आज भी स्त्रियों को समाज की रूढ़िवादी सोच के नीचे दब कर रहना पड़ता है।लेकिन बीते कुछ दशकों से समाज में स्त्रियों का कल काफी बड़ा है अब वह पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चलने लगी है। आमतौर पर यही देखा जाता है कि पत्नी अपने पति के पैर छूती है चाहे वह शादी का समय हो या कोई रस्म या समाज के लिए।लेकिन इंस्टाग्राम पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक पति अपनी नई नवेली पत्नी का पैर छूकर आशीर्वाद लेता नजर आ रहा है।
इंस्टाग्राम पर शेयर हुआ वीडियो-: यह वीडियो mr_robbin_hood नाम के इंस्टा पेज से शेयर किया गया है।वीडियो में दिख रहा है कि एक पति पत्नी का जोड़ा दूल्हा दुल्हन के रूप में खड़ा है।वीडियो में पत्नी पति का पैर छूने के लिए नीचे झुकती है तो पति उसे ऐसा करने से रोक देता है और वह खुद ही अपनी नई नवेली का पैर छूकर आशीर्वाद लेता है।दूल्हे की इस हरकत से दुल्हन काफी शर्मा जाती है और उछलकर दूर खड़ी हो जाती है।
View this post on Instagram
वीडियो को मिले लाखों व्यूज-: यह वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।इस पर करीब लाखों की संख्या में व्यूज़ आ चुके हैं।लोग इस पर काफी कमेंट भी कर रहे हैं।एक यूजर ने लिखा कि “अच्छा लगा यह देखकर कि अब अपने देश में स्त्री को भी मान सम्मान मिल रहा है”। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा “पति पत्नी एक दूसरे के पूरक हैं इसीलिए यह आवश्यक है कि दोनों एक दूसरे का सम्मान करें”।वहीं इस वीडियो पर अब तक इक्कीस लाख लाइक्स आ चुके हैं।