अंकुरित अनाज को अंग्रेजी में स्प्राउट्स भी कहा जाता है। इस आहार को पौष्टिक आहार कहा जाता है। प्राकृतिक चिकित्सा में भी इसे सेहत के लिए बहुत लाभदायक बताया गया है। अंकुरित अनाज को औषधि का रूप माना गया है। इनमे बड़ी मात्रा में प्रोटीन व्याप्त रहता है। अंकुरित अनाज सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है मगर इसके कुछ नुकसान भी होते हैं। आज हम आपको अंकुरित अनाज के फायदे और नुकसान दोनो के ही बारे में बताएंगे।
क्या है अंकुरित अनाज
कुछ चुनिदा अनाजों को धुल कर कुछ समय के लिए पानी में भिगो दिया जाता है, इससे न सिर्फ इन अनाजों के स्वाद में बदलाव आता है बल्कि इनमें व्याप्त पोषक तत्वों में भी बढोत्तरी हो जाती है। अंकुरित अनाज में क्लोरोफिल, कैल्शियम, फॉस्फोरस एवम बहुत से विटामिन पाए जाते हैं। इन अनाजों को अंकुरित करने से विटामिन सी, बी,ए,डी, आर, एवम के की मात्रा में दो गुनी वृद्धि हो जाती है।
अंकुरित आहार के फायदे
अंकुरित आहार वजन घटाने में सहायक होता हैं, इसमें कम कैलोरी पाई जाती है जो आपको मोटापे से दूर रखती हैं,साथ यह ज्यादा देर तक पेट को भरा रखता है।अंकुरित आहार में भरपूर एनर्जी होती है यह आपके शरीर को स्टेमिना प्रदान करता है। आपके आपको मानसिक और शारीरिक दोनो तरह से मजबूत बनाता है।अंकुरित आहार हमारी आँखों के लिए भी बहुत लाभकारी होता है इससे आंखों की रौशनी बढ़ती है। इसके सेवन से पाचन तंत्र सही रहता है,साथ ही यह शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। अंकुरित आहार त्वचा और बालों के लिए भी बहुत अच्छा होता है। साथ ही इसके सेवन से मधुमेह रोगियों,हृदय रोगियों एवम कैंसर रोगियों को भी बहुत लाभ मिलता है।
अंकुरित आहार के नुकसान
यह तो आप जान ही चुके हैं कि अंकुरित आहार हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना अच्छा होता है। साथ ही कई रोगों में भी यह बहुत लाभकारी होता है। मगर कहा जाता है किसी भी चीज की अधिकता नुकसान दायक होती है। उसी तरह अंकुरित आहार के ज्यादा सेवन से आपका पेट खराब हो सकता है। अधिक मात्रा में इसका सेवन पेट मे ऐंठन और दस्त करवा सकता है। यदि आपको गैस्ट्रीटाईटिस है या गैस्ट्रिक अल्सर है तो आपको अंकुरित आहार लेने से परहेज करना चाहिए।