परीक्षा के पेपर में जवाब लिखने की जब बात आती है तो कुछ छात्र ऐसे होते हैं जो बड़े ही अजीबोगरीब जवाब लिख देते हैं. काफी बार शरारती छात्र जिनको पढ़ाई में दिलचस्पी नहीं होती वो जवाब में अजीबोगरीब जवाब लिखने में सक्षम माने जाते हैं.अब सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही जवाब की तस्वीर वायरल हुई हैं जिसे देखकर शिक्षक ने जवाब को गलत बताकर उसमें लिखा की टीचर कोमा में चली हैं.
इस जवाब को देखकर हर कोई हैरान हैं और सभी को काफी हंसी आयी हैं. ऐसा जवाब शायद ही किसी ने देखा होगा जो उस छात्र ने लिखा हैं. उस छात्र को भाखड़ा नांगल परियोजना पर जवाब लिखने के लिए कहा था जिसका जवाब सुनकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.
View this post on Instagram
उस बच्चे ने डैम पर लिखना शुरू किया, लेकिन उसमें उस बच्चे ने सरदार पटेल से लेकर टाटा और काफी देशों का नाम लिया जिसे देखकर सभी हंस पड़े हैं.
उस बच्चे का जवाब देखें:
भाखड़ा नांगल डैम सतलज नदी पर बना हुआ है।
सतलज नदी पंजाब में है।
पंजाब सरदारों का देश है।
सरदार पटेल भी एक सरदार थे।
उन्हें भारत का लौह पुरुष भी कहा जाता है।
लोहा टाटा में बनता है।
लेकिन टाटा हाथ से किया जाता है।
और कानून के हाथ बड़े लंबे होते हैं।
पंडित जवाहरलाल नेहरु भी कानून जानते थे।
उन्हें बच्चे चाचा नेहरू के नाम से पुकारते थे।
चाचा नेहरू को गुलाब बहुत पसंद था।
गुलाब 3 किस्म के होते हैं।
पीने वाला शरबत, खिलने वाला और गुलाबरी होता है।
गुलाबरी बहुत मीठा होता है।
मीठी तो चीनी भी होती है।
चीनी अक्सर चींटी खाती है।
हाथी को चींटी से सख्त नफरत है।
लंदन का हाथी बहुत विख्यात है।
लंदन जर्मनी के पास है और जर्मनी का वार फेमस है।
वार 8 तरह के होते हैं सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार, और वर्ल्ड वार।
वर्ल्ड वार बहुत खतरनाक होते हैं।
खतरनाक तो शेर भी होता है।
शेर का भी मन होता है।
मन बहुत चंचल होता है।
चंचल मेरे पीछे बैठती है।
चंचल मधुबाला की छोटी बहन है।
मधुबाला ने फिल्म ‘शक्ति’ में काम किया था।
शक्ति मुट्ठी में होती है।
छोटे-छोटे झगड़ों में मुट्ठी बांधकर मारने का शौक पंजाबियों को होता है।
पंजाबी पंजाब में रहते हैं और पंजाब में ही भाखड़ा नांगल डैम है।