फिल्म “राम तेरी गंगा मैली” की मंदाकिनी किसे नहीं याद! 25 जुलाई 1985 को रिलीज़ हुई राज कपूर द्वारा निर्देशित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। इस फिल्म में राज कपूर के दूसरे बेटे राजीव कपूर में मुख्य किरदार निभाया था। फिल्म अपनी कहानी से ज्यादा स्टार कास्ट को लेकर चर्चा में थी। जहां राजीव कपूर ने एक्टिंग में शुरुआत थी वहीं फिल्म की हीरोइन मंदाकिनी ने शुरुआत की थी। आइए आपको मिलाते हैं मंदाकिनी से।
खूबसूरती से बनाया दीवाना-: मंदाकिनी ने बॉलीवुड की बड़ी फ़िल्मों में काम किया है जिसमें लोहा, कमांडो, तेजाब, प्यार के नाम पर कुर्बान,जैसी बड़ी फिल्में शामिल है। मंदाकिनी बला की खूबसूरत थीं। मशहूर एक्टर और डायरेक्टर राज कपूर मंदाकिनी को एक्टिंग की प्रयोगशाला कहते थे। मंदाकिनी का जन्म 30 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में हुआ था। मंदाकिनी ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म “राम तेरी गंगा मैली” से की थी। उस वक़्त राज कपूर फिल्म के लिए किसी नई लड़की की तलाश कर रहे थे। मंदाकिनी उन्हें पहली नज़र में ही पसंद आ गई।
पहली ही फ़िल्म में दिया सेमी न्यूड सीन-: मंदाकिनी अपनी पहली ही फिल्म से सुर्खियों में आ गई थीं। फिल्म “राम तेरी गंगा मैली” में एक सीन में उन्हें एक एक झरने के नीचे नहाते हुए सफेद बेहद महीन पारदर्शी साड़ी में दिखाया गया, जिसमें उनका बदन साफ नज़र आ रहा था। और दूसरे सीन में उन्हें एक बच्चे को दूध पिलाते हुए दिखाया गया था। उस समय में उस सीन ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि आलोचकों ने उस सीन को बहुत भद्दा और आपत्तिजनक क़रार दिया था। जिसके लिए डायरेक्टर को सेंसर बोर्ड तक को जवाब देना पड़ गया।
दाऊद से रिश्ते ने डुबाया बॉलीवुड करियर-: मंदाकिनी एक समय में बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत हीरोइन थीं। बड़े-बड़े एक्टर्स उनके साथ काम करने के लिए बेचैन रहते थे। उनकी नीली आंखों और मधुर मुस्कान ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का भी दिल चुरा लिया था। उनकी एक तस्वीर दाऊद इब्राहिम के साथ वायरल हो गई थी जिसमें वह किसी स्टेडियम में बैठी मैच देख रही थीं।
बाद में उनका नाम दाऊद के साथ सट्टेबाजी में भी उछला था। इस तस्वीर के वायरल होते ही बॉलीवुड ने मंदाकिनी से किनारा करना शुरू कर दिया था और महज़ 14 वर्ष के छोटे करियर के बाद ही मंदाकिनी ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया।
बौद्ध भिक्षु बन चुकीं हैं मंदाकिनी-: फिल्मों से किनारा करते मंदाकिनी ने एक मर्सी बॉय और बौद्ध भिक्षु डॉक्टर काग्यूर टी रिनपोचे से शादी करके अपना घर बसा लिया। खबरों के अनुसार मंदाकिनी फ़िलहाल तिब्बत में रह रही हैं। वह दलाई लामा के अनुयायी बन चुकी है,और तिब्बत में अपने योगा क्लास चलाती हैं।
इसे भी पढ़ें-:
- कपिल शर्मा ने बताई अपनी दुख भरी कहानी, कहा- बहन की शादी के वक्त जेब में नहीं थे पैसे और फिर…
- मात्र 1500 रुपए लेकर आई थी मुंबई, किस्मत ने दिया साथ और बन गई करोड़ों की मालकिन
- क्या करती हैं 80’s के दशक की मशहूर बाल अदाकारा बेबी गुड्डू, जानें उनके बारे में सब कुछ
- फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र से शादी के बाद आज तक ससुराल नहीं गई हेमा मालिनी, ऐसा था सास के साथ रिश्ता