आप सभी ने शाहिद कपूर और अमृता राव स्टारर फिल्म विवाह तो देखी होगी। इस फिल्म की शानदार कहानी ने दर्शकों के साथ-साथ आलोचकों का भी मन मोह लिया था। इस फिल्म में दुल्हन बनने वाली अमृता अपनी शादी के दिन अपनी चचेरी बहन की जान बचाने की खातिर आग में गंभीर रूप से झुलस जाती है। लेकिन शाहिद कपूर अमृता से ही विवाह करते हैं। ठीक यही मामला रियल लाइफ़ में यूपी के प्रतापगढ़ में देखने को मिला है। दुल्हन की पीठ की हड्डी टूटने के बावजूद दूल्हे ने दुल्हन को अपना लिया और समाज के लिए मिसाल क़ायम की।
दो दिन पहले टूटी रीढ़ की हड्डी-: जानकारी के अनुसार यह मामला प्रतापगढ़ के कुंडा नगर इलाके का है। उस लड़की आरती की शादी 8 दिसंबर को तय हुई थी। घर में बारात की तैयारियां चल रही थी। 6 दिसंबर को आरती छत पर खेल रहे अपने भतीजे को बचाने के चक्कर में छत से नीचे गिर गई और उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। इससे उसके दोनों पैर भी बेकार हो गए। इस घटना के बाद परिजनों ने उसे प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।
इसे भी पढ़ें-: सिद्धार्थ-शहनाज की फोटोज हुई वायरल, म्यूजिक एल्बम के लिए कराया था सूट, देखें तस्वीरें
एक दिन में हुई शादी-: तस्वीर में नज़र आ रहा युवक का नाम अवधेश है और बेड पर लेटी हुई उसके पत्नी आरती है। घटना के बाद जब अवधेश को पूरे मामले की जानकारी हुई तो ससुराल वालों ने दुल्हन की छोटी बहन से शादी करने का प्रस्ताव रखा। लेकिन अवधेश ने ठान लिया था कि वह आरती से ही शादी करेगा चाहे कुछ भी हो जाए और ज़िंदगी भर उसका साथ निभाएगा। डॉक्टरों से बात करके आरती को एंबुलेंस में एक दिन के लिए कुंडा लाया गया और फिर अगले ही दिन शादी की रस्में निभा कर उसे वापस हॉस्पिटल में भर्ती कर दिया गया।
इसे भी पढ़ें-: अमिताभ बच्चन के बचपन का किरदार निभाकर मशहूर हुआ यह बच्चा, आज जी रहा है ऐसी जिंदगी
समाज के लिए बने मिसाल-: अवधेश और आरती दोनों समाज के लिए एक खूबसूरत उदाहरण हैं। जहां लोग अक्सर वादे करके भी तोड़ देते हैं वहीं अवधेश ने ज़िंदगी भर अपनी पत्नी का साथ निभाने का वादा किया। दोनों इस रिश्ते से बहुत खुश हैं। वे समाज के रियल हीरो बन चुके हैं।
इसे भी पढ़ें-: गांव के लोग जिसे समझ रहे थे साधारण महिला, वह निकली 2014 बैच की IPS अफसर