भारतीय फिल्म इंडस्ट्री दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री है। यहां हर साल करीब 200 बड़ी फिल्में और हज़ार के क़रीब क्षेत्रीय फिल्में रिलीज़ होती हैं और लाखों करोड़ों का बिज़नेस करती हैं। फिल्मों की कमाई उनकी कहानी और मार्केटिंग पर डिपेंड होती है। इन्हीं फिल्मों क़े ज़रिए अभिनेता और अभिनेत्री मोटी कमाई करते हैं। आइए मिलवाते हैं आपको बॉलीवुड की 5 सबसे अमीर अभिनेत्रियों से।
प्रियंका चोपड़ा-: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने नाम का डंका बजा चुकी भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं।उन्होंने भारत में फिल्में करने के साथ-साथ अमेरिका में भी कई फिल्म और वेब सीरीज़ में काम किया है जिनमें क्वांटिको और बेवॉच जैसी बड़ी फ़िल्में शामिल हैं। अगर बात करें प्रियंका चोपड़ा के नेटवर्थ की तो प्रियंका करीब 250 करोड रुपए की मालकिन है। प्रियंका अब अमेरिका में ही सेटल हैं और कभी कभी इंडिया आती रहतीं हैं।
इसे भी पढ़ें – स्वर्ग से आई अप्सरा से कम नहीं लग रही थी मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय, देखिए तस्वीरें
दीपिका पादुकोण-: अगर खूबसूरती का कोई पैमाना होता तो दीपिका उस पैमाने पर सबसे अव्वल आतीं। दीपिका बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक जाना पहचाना चेहरा है और सुपर स्टार एक्ट्रेस हैं। इन्होंने “बाजीराव मस्तानी” “पद्मावत” “गलियों की रासलीला रामलीला” जैसी फिल्मों में काम किया हैं। टुडे न्यूज़ के अनुसार दीपिका की कुल संपत्ति लगभग 48 मिलियन डॉलर है।
करीना कपूर खान-: बॉलीवुड की नवाबी स्टार सैफ अली खान की बेग़म करीना कपूर खान भी कमाई के मामले में किसी से कम नहीं है।करीना कपूर की आय का मुख्य जरिया बड़े ब्रांड के एंडोर्समेंट और फिल्में हैं। करीना कपूर साल भर में करीब चार से पांच फिल्में और लगभग 10 ब्रांड एंडोर्समेंट करती हैं। सूत्रों के मुताबिक करीना 35 मिलियन डॉलर की मालकिन हैं।
ऐश्वर्या राय बच्चन-: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन भी बॉलीवुड की अमीर एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं।ऐश्वर्या ने हालांकि अब फिल्मों से दूरी बना ली है। लेकिन वह ब्रांड एंडोर्समेंट करती नज़र आ जाती हैं। फिल्म “प्यार हो गया” से बॉलीवुड में क़दम रखने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन करीब 30 मिलियन डॉलर की मालकिन हैं।
इसे भी पढ़ें – जब फ्रांस में जेठानी की शादी में साड़ी पहनकर पहुंची प्रियंका, खूब हुई थी इंडियन लुक की चर्चा, देखें तस्वीरें
माधुरी दीक्षित नेने-: 90’s के दौर में सबसे खूबसूरत हसीनाओं में से एक रही बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने भी बॉलीवुड के रईस अभिनेत्रियों की गिनती में आती हैं। 90 के दशक में माधुरी दीक्षित का पूरी इंडस्ट्री में बोलबाला था। सूत्रों की मानें तो माधुरी के मुंबई में लग्ज़री फ्लैट के अलावा मोहाली में एक आलीशान कोठी और अमेरिका में एक 4 बीएचके फ्लैट शामिल है। माधुरी अब फिल्मों में कम दिखाई देती हैं। लेकिन टेलीविज़न पर उन्होंने अच्छी धाक जमा रखी है। वह अक्सर डांस के रियलिटी शोज़ को जज करती नज़र आती हैं। माधुरी दीक्षित के नेटवर्थ की बात करें तो माधुरी दीक्षित करीब 350 करोड़ रुपए की मालकिन हैं।