मेष राशि –
मेष राशि वाले कारोबारियों के उत्पादन में वृद्धि हो सकती है। वित्तीय मामलों में दिन अच्छा है। खुद को निखारने के लिए धन खर्च करेंगे।
वृषभ राशि –
नए व्यापार की योजनाओं पर कार्य कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन बहुत अच्छा है। करोबार को बढाने के लिए निवेश कर सकते हैं, नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए भी निवेश लाभकारी होगा।
मिथुन राशि –
मन मुताबिक कामयाबी प्राप्त करने के योग हैं। वित्तीय मामलों में दिन अच्छा रहेगा। धन से जुड़े मामलों में किसी पर भी अधिक विश्वास न करें।
कर्क राशि –
कार्यक्षेत्र में कार्य की अधिकता रहेगी, पर दिन सफलता दिलवाने वाला रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने के योग हैं साथ ही धन संचय के भी योग हैं।
सिंह राशि –
किसी विशेष व्यक्ति के मदद से कार्य पूर्ण होंगे। कमाई से जुड़े मामलों में बाधा आ सकती है। परिश्रम से लाभ होगा।
कन्या राशि –
कार्यक्षेत्र में कार्य की गति धीरे रहेगी, धैर्य के साथ कुछ अलग हट कर काम करेंगें सफलता भी प्राप्त होगी। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले सही जांच करना जरूरी है।
तुला राशि –
आज कार्य क्षेत्र की स्थिति आपके विरुद्ध हैं । किसी नई नीति से कार्य करना लाभकारी होगा। वित्तीय मामलों सामान्यता रहेगी। कमाई से अधिक खर्च होने के कारण चिंतित रहेंगे।
वृश्चिक राशि –
अपरिचित लोगों के साथ लेन देन करने से बचें। आज अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में सामान्यता रहेगी धन आगमन की स्थितियाँ बन रही हैं।
धनु राशि –
खतरा लेकर कोई भी कार्य करने से बचें। संपत्ति से जुड़े मामले हल होंगे। कार्यस्थल में प्रमोशन हो सकता है। वित्तीय मामलों में दिन अच्छा है। यात्रा पर धन खर्च के योग बनते हैं।
मकर राशि –
किसी शुभ सूचना के प्राप्त होने से मन खुश रहेगा। अच्छे लाभ प्राप्ति के लिए बहुत अधिक मेहनत करने की जरूरत है। वित्तीय स्थिति अच्छी रहेगी।
कुम्भ राशि –
विशेष फैसले लेने से पहले बड़ों के साथ विचार विमर्श करना सही रहेगा। धन संचय में बढोत्तरी होगी। वित्तीय मामलों में दिन बहुत अच्छा है। खर्च पर काबू करने का प्रयास करेंगे।
मीन राशि –
आज हिम्मत एवम साहस में बढोत्तरी होगी। कठिन से कठिन कार्य को पूरा करने में सफल रहेंगे। आज आपको जरूरी कागज़ात बहुत सम्हाल कर रखने चाहिए,खोने की संभावना है। पैसों से जुड़े मामलों में सावधान रहें। कर्ज देने से भी बचें।