दोस्तों ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दिसम्बर माह में बहुत ही अद्भुत घटना घटित हो सकती है। आपको बता दें कि 16 दिसम्बर से लेकर 25 दिसम्बर के बीच में शनि और बृहस्पति ग्रह सौरमंडल में एक दूसरे से सबसे अधिक करीब होंगे। यह दोनो ही ग्रह वर्तमान में मकर राशि में एक साथ संचार कर रहे हैं। मकर राशि शनि ग्रह की राशि है,जबकि ब्रहस्पति ग्रह का इस राशि में आगमन होने से ब्रह्स्पति नीच के हो चुके हैं।
दो बड़े ग्रहों को सौरमंडल में इतने करीब होने को ज्योतिष में भेद युति कहा जाता है। ऐसा संयोग 800 साल बाद बन रहा है इससे पहले ऐसा योग मार्च साल 1226 में बना था। खगोल शास्त्रियों के अनुसार 21 दिसम्बर को शनि ग्रह और ब्रह्स्पति ग्रह आपस में सबसे अधिक करीब होंगे। यह दोनो ग्रह आपस में इतने करीब होंगे कि इनको खुली आँखों से देखने पर इनमें अंतर नही किया जा सकेगा।
इस भेद युति से विश्व से लेकर मौसम तक हर क्षेत्र में बड़ा प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान जो परिवार राष्ट्रीय प्रभाव रखते हैं उनमें फूट पड़ सकती है। ठंड बहुत अधिक पड़ सकती है आशंका जताई जा रही है ठंड इस बात सभी रिकॉर्ड तोड़ सकती है। ग्रहों की इस स्थिति भारत सहित पाकिस्तान, अफगानिस्तान और ईरान पर देखने को मिलेगा। यूरोपीय देशों को मंदी के दौर से गुजरना पड़ेगा। सारे विश्व मे इससे हलचल मच जाएगी इसका असर अर्थव्यवस्था पर ही पड़ेगा।
इस भेद युति से सभी राशियाँ भी प्रभावित रहेंगी। सिंह,मिथुन,तुला,वृश्चिक, धनु, कुम्भ एवम मीन राशि के जातकों के लिए यह योग बहुत ही शानदार रहने वाला है। इन राशियों के लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा। मिथुन राशि वालो के लिए यह समय वैवाहिक जीवन सुख लेक्ड आएगा एवम प्रमोशन भी हो सकता है।
सिंह राशि वाले शत्रुओं को पराजित करेंगे,डूबा हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है। तुला राशि के जातकों के आत्मविश्वास में बढोत्तरी होगी,उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। वृश्चिक, राशिबवालों को लम्बे समय से चली आ रही समस्या से छुटकारा मिलेगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे।
कुम्भ एवम धनु राशि वालों के आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी। संतान से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। मीन राशि के जातक नए वाहन एवम नया मकान खरीद सकते हैं।
इसके अतिरिक्त मेष, वृषभ, कर्क ,कन्या और मकर राशि के जातकों को इस दौरान सेहत पर थोड़ा ध्यान देने की एवम सतर्क रहने की जरूरत है। इन राशियों पर इन दोनों ग्रहों से बने इस योग का कोई अशुभ असर नही पड़ेगा। इन राशि के जातकों की स्थिति सामान्य रहेगी।