आज के दौर में लोगों की उम्र केवल एक संख्या मात्र रह गई है। बॉलीवुड से लेकर के टेलीविजन इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने उम्र की सीमा से ऊपर उठ कर अपने प्यार को अहमियत दी है और अपने से बड़ी लड़की को अपने जीवन साथी के रूप में चुना है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही टेलीविजन स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने खुद से बड़ी उम्र की लड़की से प्यार किया और उसे निभाया। भले ही इन कलाकारों की उम्र में फैसला हो लेकिन इनकी बॉन्डिंग जबरदस्त है।
सुयश राय – किश्वर मर्चेंट
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम सुयश राय एवं किश्वर मर्चेंट का है। एक दोनों लम्बे समय तक रिलेशनशिप में रहे और एक दूसरे को डेट करते रहे। लेकिन 16 दिसम्बर साल 2016 में इनकी प्रेम कहानी में वह पड़ाव आया जब यह दोनों शादी के बंधन में बंध गए। बता दें कि सुयश उम्र में अपनी पत्नी किश्वर से आठ साल छोटे हैं।
संकेत भोसले – सुगंधा मिश्रा
सुगंधा मिश्रा ने संकेत भोसले के साथ शादी रचाई है। बीते वर्ष 2021 में 26 अप्रैल को संकेत भोसले ने सुगन्धा मिश्रा के साथ शादी की है। यह दोनों लम्बे समय से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। बता दें कि संकेत उम्र में सुगन्धा से 4 साल छोटे हैं।
हर्ष लिम्बाचिया – भारती सिंह
कॉमेडी की क्वीन कही जाने वाली भारती सिंह की मुलाकात हर्ष लिम्बाचिया से एक कॉमेडी शो जे दौरान हुई थी। और इसी दौरान इन्हें एक दूसरे से प्यार हो गया। 3 दिसम्बर साल 2017 में हर्ष और भारती की शादी सम्पन्न हुई थी। बता दें कि उम्र में भारती अपने पति हर्ष से ढाई वर्ष बड़ी है।
जय भानुशाली – माही विज
टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय होस्ट में गिने जाने वाले जय भानूशाली भी अपने पत्नी माही विज से उम्र में 2 साल छोटे हैं।।बता दें कि यह एक पार्टी में माही से मिले थे और यही इन्हें एक दूसरे से प्यार हो गया था। जिसके बाद साल 2011 के नवम्बर महिनी में इन दोनों ने एक दूसरे के साथ शादी रचा ली।
प्रिंस नरूला- युविका चौधरी
अभिनेता प्रिंस नरूला अपनी पत्नी का चौधरी से पहली बार बिग बॉस के घर में मिले थे। पहली बार जब प्रिंस ने युविका को देखा था तभी वह उन्हें अपना दिल दे बैठे थे। बाद में युविका का भी उन्हें काफी पसंद करने लगी थी। बता दें कि 12 अक्टूबर साल 2018 में प्रिंस और युविका शादी के बंधन में बंध गए थे। प्रिंस नरूला अपनी पत्नी युविका चौधरी से उम्र में 7 वर्ष छोटे हैं।
कृष्णा अभिषेक – कश्मीरा शाह
मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह का रिलेशनशिप काफी समय तक चलता रहा था ।लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2013 में जुलाई के महीने में कृष्णा अभिषेक , कश्मीरा शाह के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे। बता दे कि कृष्णा अपनी पत्नी कश्मीरा शाह से उम्र में 11 वर्ष होते हैं।
करणवीर बोहरा – टीजे सिद्धू
मशहूर टेलीविजन अभिनेता करणवीर बोहरा ने टीजे सिद्धू के साथ शादी की है। इनकी शादी में इनका पूरा परिवार और इनके कई सारे दोस्त शामिल हुए थे। बता दें कि करणवीर बोहरा अपनी पत्नी से उम्र में ढाई वर्ष छोटे हैं।
अंगद बेदी – नेहा धूपिया
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री नेहा धूपिया ने 10 मई साल 2018 में अंगद बेदी के साथ शादी की थी। बता दें नेहा धूपिया एवं अंगद में गुरुद्वारे में अपने परिवार वालों के मौजूदगी में सात फेरे लिए थे । नेहा धूपिया अपने पति अंगद बेदी से उम्र में 2 साल अधिक हैं लेकिन इन दोनों के बीच काफी जबरजस्त बॉन्डिंग है।