यह कोई नई बात नहीं है कि प्यार के मामले में हमेशा एक से एक कारनामे सुनने को मिलते हैं। आशिकी निभाने के सामने ने इन्हें कुछ नजर नहीं आता। इस प्रकार का ही एक केस पीलीभीत जिले में हुआ जो उत्तर प्रदेश में स्थित है। एक लड़की जिसको गृह प्रवेश 20 दिन पहले ही हुआ उसे अपने देवर से ही प्यार हो गया। साथी साथ देवर भाभी को चाहने लगा था। यह बात सामने आई कि दोनों घर छोड़ने की प्लानिंग करने लगे। कुछ ही दिन बाद यह लोग एक दूसरे के साथ भाग गए।
20 दिन पहले हुई थी शादी
जब फैमिली वालों को इस बात की जानकारी हुई तो किसी को भी यकीन कर पाना बहुत मुश्किल हो रहा था। फिर जल्दी बाजी में दुल्हन के हस्बैंड ने पुलिस थाने जाकर एफ आई आर दर्ज कराई। यह बात उस इलाके में पूरी तरह से फैल चुकी है। वहीं दूसरी ओर सभी फैमिली मेंबर पूरी तरह से परेशान नजर आ रहे हैं। पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र जो कि पीलीभीत जिले में है, यह उसी क्षेत्र की बात है। केवल 20 दिन पहले ही इस मोहल्ले में रहने वाली लड़की के साथ उस लड़के की शादी हुई थी।
जेवर लेकर देवर के साथ भागी दुल्हन
हालांकि शादी को ज्यादा दिन नहीं हुए थे और घर में चारों तरफ खुशी का माहौल फैला हुआ था। लेकिन किसी ने भी इस बात का अंदाजा नहीं लगाया था कि भाभी और देवर के बीच जो हंसी मजाक चल रहा है वह कब प्यार में बदल जाए। परिवार वालों से पूछताछ करने के बाद यह जानकारी सामने आई कि शादी के बाद में केवल 20 दिन तक घर में रही और उसके बाद देवर के साथ भाग गई। ऐसा मामला सभी परिवार के सामने आने पर सभी को धक्का लग गया। दुल्हन ने जाते-जाते अपने जेवर तक नहीं छोड़ा, उसे भी अपने साथ ले गई। हिंदुस्तान न्यूज़ के अनुसार पति ने बताया कि उसकी पत्नी जेवर के साथ भागी हुई है।
मामले की हो रही है जाँच
दुल्हन के पति ने सभी को बताया कि इस प्रकार की घिनौनी काम को उसके चचेरे भाई द्वारा किया गया। उसने पुलिस से निवेदन किया कि वह उसकी पत्नी को ढूंढ कर लाए। पति ने बताया कि उसके चचेरे भाई लगातार उसकी पत्नी से मिलने घर पर आया करते थे और इन दोनों के बीच हंसी मजाक चलता रहता था। किसी ने सोचा भी नहीं था कि यह हंसी मजाक कुछ और भी रूप ले सकता है। इस कारनामे के कारण लड़की की फैमिली वाले भी काफी परेशान दिख रहे हैं। पुलिस कर्मचारी रामसेवक ने बताया कि इस केस की जांच पड़ताल शुरू हो चुकी है।